[t4b-ticker]

थाईलैंड में लहराया भारत का तिरंगा, राजनगर एक्सटेंशन के वैभव वत्स बने एशियन चैंपियन

2
AC

पहली एशियन आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 56 किलोग्राम वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

गाजियाबाद के युवा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान

NEWS1UP

स्पोर्ट्स डेस्क

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन से निकली एक युवा प्रतिभा ने एशिया के खेल मंच पर भारत का परचम लहरा दिया। राज गार्डन सोसाइटी निवासी वैभव वत्स ने थाईलैंड में आयोजित प्रथम एशियन आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 56 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जैसे ही पदक समारोह में भारतीय तिरंगा लहराया, पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई।

महज 20 वर्षीय वैभव, राजनगर एक्सटेंशन निवासी परवीन शर्मा के पुत्र हैं और वर्तमान में एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में अध्ययनरत हैं। कम उम्र में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता के साथ एशियाई मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल की है, वह भारतीय खेल जगत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मेहनत, अनुशासन और जुनून ने दिलाई एशिया की बादशाहत

वैभव वत्स पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनके खाते में पहले से ही दर्जनों पदक और ट्रॉफियां दर्ज हैं। थाईलैंड में जीता गया यह स्वर्ण पदक उनके अब तक के खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शुमार हो गया है। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों और आवासीय कॉलोनियों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर भारत की पहचान बन सकती हैं।

राजनगर एक्सटेंशन के लिए गर्व का क्षण

वैभव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोग केवल एक खिलाड़ी की जीत नहीं, बल्कि पूरे राजनगर एक्सटेंशन के सम्मान और गौरव से जोड़कर देख रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वैभव ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों की राह नहीं रोक सकते।

बधाइयों का तांता, युवाओं के लिए बने रोल मॉडल

वैभव की सफलता की खबर मिलते ही राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट, स्थानीय सामाजिक संगठनों, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उन्हें तथा उनके पिता परवीन शर्मा को बधाई दी। लोगों ने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले वर्षों में विश्व स्तर पर भी भारत के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश का तिरंगा इसी तरह शान से लहराते रहेंगे।

2 thoughts on “थाईलैंड में लहराया भारत का तिरंगा, राजनगर एक्सटेंशन के वैभव वत्स बने एशियन चैंपियन

  1. ये एक स्कैम है
    सुल्तानपुर के रहने वाले नसीरुद्दीन नाम का यह आदमी “एशियन आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन” सहित कई कथित और गैर-मान्यता प्राप्त खेल संगठनों को चलता है और सिर्फ फ्रॉड इवेंट कराता है। इस तरह की खबर छपने से पहले आप को यह जरूर देखना चाहिए कि क्या ये कोई प्रतियोगिता थी भी या सिर्फ फ्रॉड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!