October 11, 2026
[t4b-ticker]

मटकी फूटी तो मचा धमाल! गार्डेनिया स्क्वायर में गूंजे कान्हा के जयकारे

0
F

वीर शर्मा और एवियान राय ने फोड़ी हांडी, राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चों ने मोहा मन

रात 12 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ कान्हा का जन्मोत्सव

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की गार्डेनिया स्क्वायर सोसायटी में जन्माष्टमी की रात ऐसा नजारा देखने को मिला, मानो पूरा परिसर कान्हा के रंग में रंग गया हो। कहीं राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने तो कहीं भजनों पर झूमते श्रद्धालु नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा रोमांच उस वक्त देखने को मिला, जब मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरा जोश दिखाया।

मटकी फूटी और गूंज उठा परिसर

जन्माष्टमी समारोह का सबसे खास पल रहा मटकी फोड़ कार्यक्रम। वीर शर्मा और एवियान राय ने पूरे उत्साह के साथ हांडी फोड़कर इस पारंपरिक आयोजन को पूरा किया। मटकी टूटते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

नन्हे राधा-कृष्ण ने लूटी महफिल

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम अदाओं ने जन्माष्टमी के उत्सव को और खास बना दिया।

भजनों पर देर रात तक झूमते रहे लोग

इसके बाद ‘श्याम जागरण मंडल’ की भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। कृष्ण भक्ति के सुमधुर भजनों पर सोसायटी निवासी देर रात तक झूमते रहे। पूरा परिसर भक्ति संगीत और जयकारों से गूंजता रहा।

रात 12 बजे हुआ कान्हा का जन्म

उत्सव का सबसे पवित्र क्षण मध्यरात्रि 12 बजे आया। विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में हिस्सा लेकर कान्हा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!