October 11, 2026
[t4b-ticker]

यूपी 2027: बीजेपी के 125+ विधायकों पर लटकी टिकट की तलवार!

0
YM

Image credit: Yogi Adityanath/X handle

आंतरिक फीडबैक ने बढ़ाई हलचल

कई मौजूदा विधायक कमजोर कड़ी, जीताऊ चेहरों की तलाश तेज

NEWS1UP

पॉलिटिकल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 की चुनावी जंग से पहले भाजपा ने अपने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। 403 सीटों पर जुटाए जा रहे फीडबैक में बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों की लोकप्रियता और जमीनी पकड़ पर सवाल उठने की चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक 125 से 128 तक मौजूदा विधायकों के टिकट पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस आंकड़े की भाजपा की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2024 के लोकसभा चुनाव के झटके के बाद भाजपा अब उम्मीदवार चयन में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पार्टी का फोकस “जीताऊ चेहरा” तलाशने पर है, यानी विधायक वही जो जनता में स्वीकार्य हो, संगठन के साथ मजबूत हो और चुनावी मुकाबले में सीट निकालने की क्षमता रखता हो।

मोदी-योगी के साथ अब विधायक भी अग्निपरीक्षा में

भाजपा के लिए चुनौती दोहरी है। एक तरफ योगी सरकार की उपलब्धियों और मोदी-योगी की लोकप्रियता को चुनावी बढ़त में बदलना है, तो दूसरी तरफ स्थानीय विधायकों के खिलाफ संभावित एंटी-इनकंबेंसी को साधना है। बड़े पैमाने पर टिकट बदलाव हुआ तो पार्टी के सामने नाराज विधायकों और दावेदारों की बगावत रोकने की चुनौती भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जिलों का दौरा कर विकास परियोजनाओं को गति दे रहे हैं। वहीं संगठन स्तर पर संभावित उम्मीदवारों की जमीनी स्थिति पर फीडबैक जुटाया जा रहा है।

2027 में भाजपा की हैट्रिक का रास्ता सिर्फ लखनऊ से नहीं, 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर जाएगा। इसलिए इस बार सवाल सिर्फ सरकार के काम का नहीं, हर विधायक के काम और उसकी स्वीकार्यता का भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!