October 11, 2026
[t4b-ticker]

डेंगू से बचाव के लिए गाजियाबाद के स्कूलों में फुल ड्रेस कोड अनिवार्य, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

0
DM

डीएम ने डीआईओएस और बीएसए को शासनादेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में जागरूकता और जरूरी व्यवस्थाओं पर जोर

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। जिले के सभी शासकीय एवं गैर-शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में फुल ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। प्रशासन का यह फैसला विद्यार्थियों को मच्छरों से बचाने और डेंगू की रोकथाम के उद्देश्य से लिया गया है।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Ai image

डीएम ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों, विशेषकर डेंगू से बचाव के लिए जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित फुल ड्रेस कोड का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। साथ ही डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जाएगा जागरूक

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा स्कूलों में डेंगू से बचाव के उपायों को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों से शैक्षणिक संस्थानों में डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

प्रशासन के इस निर्देश के बाद जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए फुल ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। माना जा रहा है कि यह कदम डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए मच्छरों के संपर्क को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!