October 11, 2026
[t4b-ticker]

मासूम बच्ची से पड़ोसी अंकल ने किया बलात्कार

0
shoshan

News1up संवाददाता

शिकायत करने पर दी थी बच्ची को जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र में रिश्ते के दादा द्वारा चार साल की मासूम बच्ची के साथ किए गए दुष्कर्म के बाद रविवार को भी दरिंदगी हुई। पड़ोसी अंकल द्वारा सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि मकान में चौथी मंजिल पर रहने वाला 50 वर्षीय अंकल उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के साथ किराए पर रहती है। जिस मकान में बच्ची का परिवार रहता है, उसी मकान की चौथी मंजिल पर 50 वर्षीय परशुराम पाण्डेय भी किराए का कमरा लेकर अकेला रहता है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व आरोपी परशुराम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते बच्ची ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून आता देख परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए। वहां डाक्टर ने बच्ची के साथ गलत काम होने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुना दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को बच्ची के पिता ने लिंकरोड थाने में आरोपी परशुराम पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!