October 11, 2026
[t4b-ticker]

#Bulandshahar से लापता दंपति के शव गंग नहर के जंगल में मिले

0
dead body

बुलंदशहर के थाना बीबीनगर से 8 मार्च को संदिग्ध हालात में हो गए थे लापता

गाजियबाद। मुरादनगर क्षेत्र की गंग नहर के पास घने जंगलों में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई।दोनों के शरीर पर चोटों के निशान है। उनकी मुरादनगर में हत्या की गई अथवा हत्या कर शव यहां डाल दिए गए। इसकी अभी खुलासा नहीं हो सका है।

दोनों मृतक जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के रहने वाले थे और 8 मार्च को थाना बीबीनगर में इनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। इनमें से पुरुष की पहचान रणपाल नाम के व्यक्ति और महिला की उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बीबीनगर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार को थाना मुरादनगर पुलिस को कुछ लोगों ने गंग नहर के पास घने जंगल में एक पुरुष और एक महिला की लाश पड़ी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बकौल पुलिस उनकी शिनाख्त बीवी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रणपाल और उनकी पत्नी के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर डीसीपी देहात रवि कुमार खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के शव पड़े होने की सूचना मुरादनगर पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद पता चला है कि दोनों ही मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुरुष की पहचान रणपाल और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। फिलहाल गहनता से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!