[t4b-ticker]

सासद वीके सिंह ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं सुना, निस्तारण के निर्देश

0
vk singh

Report News1up

गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह  गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के विकास खण्ड लोनी में सांसद आदर्श ग्राम शरीफाबाद राजपुर में आयोजित बैठक में उपस्थित हुए। इस बैठक के माध्यम से सांसद ने आदर्श ग्राम के विकासात्मक कार्यो की समीक्षा की और आगामी होने वाले विकास कार्यो के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से बताया।

इस बैठक में समस्त ग्रामवासियों और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के माध्यम से सांसद ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं भी सुना ताकि उनका उचित निवारण किया जा सके। भाजपा सरकार का संकल्प है कि वह गांव को समृद्ध बनाये, सुसज्जित बनाये और सुविधाओं से परिपूर्ण करे और इसी उद्देश्य के साथ भाजपा की सरकार काम भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!