October 11, 2026
[t4b-ticker]

मोदीनगर इलाके में कुटू का आटा खाने से 50 से अधिक लोग बीमार

0
kutu1

बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एसडीएस ने दिए 

सेंपल लेने के आदेश

Report Shivi Singh

गाजियबाद। जिले में मिलावटी खोरी और नकली सामान की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार को ही सिहानी गेट पुलिस ने नेहरु नगर के एक मकान पर छापा मार नामी कंपनियों को नकली सामान बहुतायत में बरामद किए थे।

आज मोदीनगर के कई गावों में लोग व्रत का कुटू का आटा खाने से बीमार हो गए। खासकर हिंदू त्योहारों पर ऐसा अक्सर देखने को मिलता है।

मोदीनगर इलाके के निवाड़ी रोड के पास कई गावों के ग्रामीण व्रत के दौरान कुटू का आटा खाने से बीमार हो गए। तीन दर्जन से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गांव डबाना समेत  एक दर्जन गावों में लोगों ने नवरात्र व्रत रखे थे। शाम को व्रत खोलने के लिए सभी मां को भोग लगाने के बाद फलाहार व अन्नहार किया। कुटू का बना भोजन खाने के बाद अचानक लोगों की तबियत खराब होने लगी।

किसी को उल्टियां, किसी को दस्त, किसी को पेट में दर्ज, किसी को चक्कर आने की शिकायत होने लगी। आनन फानन में लोग अस्पताल पहुंचे। कहा जा रहा है कि 50 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। कइयों को छुट्टी दे दी गई तो कईयों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मोदीनगर की एसडीएम शुभांगी शुक्ला भी अस्पतालों में पहुंची और लोगों से जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जिन दुकानों से ग्रामीणों ने सामान खरीदा है, उन दुकानों से खाद्य पदार्थें के सेंपल लेनौ के लिए खाद्य विभाग को भेजा गया है। विस्तृत जानकारी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!