October 18, 2026
[t4b-ticker]

Cyber Crimnals ने साढ़े 23 हजार रुपए की नकदी पर किया हाथ साफ

0
cyber

Report News1up

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने साढ़े 23 हजार रुपए की नगदी उड़ा दी। मोबाइल पर मैसेज आने पर खाते से रकम निकलने का पता चला तो फ्रॉड की जानकारी हुई। जिसके बाद मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर कार्रवाई में लगी है।
खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित प्रेम विहार कॉलोनी में मुकेश कुमार पुत्र गोरख मल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया है कि साइबर अपराधियों ने पहली बार में खाते से 18931 रुपये की नकदी निकाल ली, जबकि दूसरी बार में 4602 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। साइबर अपराधियों ने दो बार में धोखाधड़ी करते हुए 25 हज़ार 534 रुपए निकाले हैं। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद खाते से दो ट्रांजैक्शन में उपरोक्त नगदी निकाले जाने की जानकारी हुई।

मामला पता चलते ही पीड़ित ने बैंक प्रबंधन के अलावा पुलिस को सूचना दी। बाद में पीड़ित खोड़ा थाने पहुंचा और साइबर ठगों के खिलाफ खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साइबर फ्रॉड का केस होने के चलते मामले को साइबर सेल ट्रांसफर कर दिया गया है। साइबर सेल की मदद से जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!