[t4b-ticker]

जीडीए की प्राॅपर्टी हुई सोना, इंदिरापुरम योजना में 13 करोड़ का नीलाम हुआ भूखंड

0
gda

NEWS 1 UP

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न योजना में अनावंटित सम्पत्ति में काफी बूम दिख रहा है। जीडीए की नीलामी में हर बार बढ़कर रेट मिलते हैं। बुधवार को लोहिया नगर स्थिति हिंदी भवन में जीडीए की ओर से आयोजित खुली नीलामी में इंदिरापुरम योजना का एक प्लॉट 12.89 करोड़ में बिका है। अन्य भूखंडों और भवनों को भी खरीददारों ने हाथाें हाथ लिया और एक दिन में जीडीए ने 58.11 करोड़ की सम्पत्ति नीलाम कर दी।

जीडीए के अपर सचिव पीके सिंह ने बताया कि 12.89 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ इंदिरापुरम योजना को प्लॉट पेट्रोल पंप के लिए आरक्षित है। यानि इस प्लॉट पर पेट्रोल पंप लगेगा। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम योजना के तीन आवासीय प्लॉट जीडीए ने 21.70 करोड़ रुपये में नीलाम किए हैं। इंदिरापुरम के ‌ही एक दुकान के भूखंड की बोली 1.09 करोड़ तक गई। बता दें कि जीडीए विभिन्न योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों को नीलामी के लिए 4 अक्टूबर से 4 नवंबर तक एचडीएफसी बैंक के जरिए आवेदन प्राप्त किए थे।

गोविन्दपुरम आवासीय योजना के कुल 14 आवासीय भवनों से ही जीडीए को 18.15 करोड़ रुपये की आय होने जा रही है, इतना ही नहीं गोविन्दपुरम योजना के एक आवासीय भूखण्ड की 57 लाख तक पहुंच गई, जबकि राधाकुंज योजना ब्रिज विहार का एक भूखण्ड नीलामी में 1.44 करोड़ रुपये में बिका। शास्त्रीनगर योजना के एक आवासीय भूखण्ड से 2.04 करोड़ एवं यूपी बार्डर के पास एक दुकान के भूखण्ड से जीडीए को 21 लाख की आय हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!