October 16, 2026
[t4b-ticker]

#Ghaziabad के कुशांक का हुआ उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल टीम में चयन

0
kushank

 

NEWS 1 UP

गाजियाबाद। गाजियाबाद के वॉलीबॉल खिलाड़ी कुशांक मौर्य का नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की सब जूनियर टीम में चयन हुआ है। वह स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने जा रही नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगें। गाजियाबाद में हुए चयन ट्रायल के दौरान किए अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर प्रदेश टीम में कुशांक का चयन किया गया है।

कुशांक ने खास बातचीत में बताया की वह पिछले चार वर्षों से भी अधिक समय से वॉलीबॉल खेलते आ रहे है। उन्होंने अपनी स्कूल टीम का हिस्सा बन भी कई टूर्नामेंट मे जीत हासिल की है। कुशांक ने बताया की दसवीं के बाद खेल में ज्यादा समय देने व पढ़ाई में कम रूचि रखने के चलते उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था। इसके बावजूद हिम्मत ना हारते हुए, निरंतर की गई कड़ी मेहनत से कुशांक नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश टीम में जगह बनाने में सफल रहे है। कुशांक के माता-पिता ने बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए, उन्हें पढाई को भी जारी रखने की सलाह दी है। 10 दिसंबर को टीम चार दिन के प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। इसके बाद 20 दिसंबर से टीम के साथ कुशांक टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे।
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!