भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा दीपोत्सव 2025 का भव्य आयोजन
मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायिका प्रीति भल्ला की संगीतमय प्रस्तुति रही
NEWS1UP
नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित “दीपोत्सव 2025” का भव्य और सांस्कृतिक आयोजन सेक्टर-51 स्थित डायमंड क्राउन बैंक्वेट में अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ परिषद् के अध्यक्ष देवेन्द्र गंगल एवं सचिव रामरतन शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दीपों की रौशनी से सजे इस आयोजन में संगीत, डांडिया और दीपावली मिलन की रंगारंग झलक ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायिका प्रीति भल्ला की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से महिलाओं ने देर रात तक रंग-बिरंगे पनो में पारंपरिक डांडिया रास में भाग लेकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा विमला बाथम, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली तथा प्रमुख उद्योगपति डॉ. पीयूष द्विवेदी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने पूर्व अध्यक्ष प्रताप मेहता, पंकज जिंदल एवं राजीव गोयल, केशव गंगल , कुलदीप गुप्ता के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत विकास परिषद के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
