[t4b-ticker]

गैंगस्टर जाकिर का खेल खत्म! मुठभेड़ में लगी गोली, पुलिस ने धर दबोचा!

0
nhb67k7o_up-police_625x300_28_October_25

15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमों में वांछित था जाकिर

NEWS1UP

संवाददाता

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर जाकिर उर्फ जट्टल के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में जाकिर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि जाकिर किसी बड़ी वारदात की साजिश रचने जा रहा है। इसी सूचना पर चार खंभा रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जब जाकिर की बाइक को रोकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह

15 मुकदमों में वांछित था जाकिर


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जाकिर उर्फ जट्टल पर 15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश में थी। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, और उसके ठीक होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी पुलिस


मेरठ पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!