February 11, 2026

UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, दो शिफ्टों में होगा आयोजन!

0
0
0

NEWS1UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।

इस बार भी परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की परीक्षाएं एक साथ शुरू और समाप्त होंगी।

बोर्ड ने बताया कि इस बार नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी तंत्र लागू किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों की सूची और प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।

 मुख्य तिथियाँ एक नजर में:

  • परीक्षा शुरू: 18 फरवरी 2026

  • परीक्षा समाप्त: 12 मार्च 2026

  • पहली परीक्षा: हिंदी (10वीं व 12वीं दोनों)

  • दो शिफ्ट: सुबह 8:30–11:45 बजे और दोपहर 2:00–5:15 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!