अल्पायु सेवा कार्य के लिए पुरस्कृत होतीं इवनी त्यागी
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को प्रत्येक रविवार निष्काम चाय सेवा के पाँच वर्ष पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिसंबर 2020 में शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों को नियमित रूप से निशुल्क चाय, शरबत और नाश्ता उपलब्ध कराना है। शुरुआती दौर में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा छोटी केतली में चाय बनाकर बांटने से शुरू हुई यह पहल अब क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों की भागीदारी वाला सामुदायिक अभियान बन चुकी है।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत से
समारोह की शुरुआत निशांत, अमीशी और संजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत मधुर संगीत से हुई, जिसने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
दीपांशु मित्तल को ‘समाज समरस भाव’ पुरस्कार प्रदान किया गया
आयोजकों ने इस अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तियों में शामिल रहे-
एडवोकेट विक्रांत शर्मा — पर्यावरण सेवा
दीपांशु मित्तल — समाज समरस भाव
शुभम गर्ग — रक्त दान
एडवोकेट स्वीटी जैन — बुक डोनेशन
मनोज अग्रवाल — प्लास्टिक वेस्ट सेग्रीगेशन
इवनी त्यागी — अल्पायु सेवा कार्य
एडवोकेट विक्रांत शर्मा को ‘पर्यावरण सेवा’ पुरस्कार प्रदान किया गया
आयोजकों ने बताया कि इस सम्मान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है।
स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन
कार्यक्रम के दौरान यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांचें कराईं।
भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस आयोजन में अनिल शर्मा, हरीश चावला, सुशील गर्ग, रंधीर सिंह, सुकुमार चंद गुप्ता, सज्जन पाण्डे, राहुल ढाका, राम किशन साहू, संदीप गर्ग, विपेश त्यागी, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
आयोजकों का कहना है कि निष्काम चाय सेवा आने वाले समय में भी इसी नियमितता और सेवा भाव के साथ जारी रहेगी।