February 11, 2026

योग्य छूटे न, अयोग्य का नाम सूची में जुटे न: SIR पर योगी आदित्य नाथ

0
0
0

SIR पर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सहेज रहे मुख्यमंत्री 

जनता के बीच, जनता के लिए हमेशा तत्पर रहें जनप्रतिनिधिः सीएम योगी

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ/गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसआईआर की गंभीरता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को निरंतर सहेज रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जनपदों का दौरा किया और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने सभी को काम में जुटने का निर्देश दिया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी योग्य छूटे न और अयोग्य का नाम सूची में जुटे न। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

संवाद के जरिए समन्वय बना रहे सीएम योगी

गाजियाबाद में मेरठ कमिश्नरी के पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते सीएम योगी

सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न जनपदों का निरंतर दौरा कर रहे हैं। वे जनपदों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सीएम योगी ने गाजियाबाद में पार्टी नेताओं और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। सीएम योगी आगामी चुनावों में जीत का मंत्र देने के साथ ही एसआईआर पर किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा कर रहे हैं। संवाद के जरिए ही वे सरकार व संगठन के संयुक्त प्रयास से समन्वय पर जोर दे रहे हैं।

केवल सूची अपडेट होना लक्ष्य नहीं, बल्कि अपात्र बाहर हों

सीएम योगी बैठकों में यह भी निर्देश दे रहे हैं कि सूची अपडेट होना ही लक्ष्य नहीं है। हर अपात्र बाहर हो और पात्र का नाम सूची में शामिल हो। जिन भी नामों पर संदेह हो, उनकी जांच कराई जाए। सीएम ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका पर भी जोर दिया। बोले कि यह सांगठनिक जिम्मेदारी भी है। एसआईआर की गंभीरता पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी बीएलए व बूथ के कार्यकर्ता भी संवाद स्थापित कर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करें। टोली बनाकर प्रत्येक बूथ पर गहन पड़ताल की जाए।

संगठन, मंत्री व विधायक धरातल पर काम को करें फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के मंत्रियों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, महापौर समेत सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि संगठन के साथ समन्वय बनाते हुए पूरी मेहनत से इस प्रक्रिया को जल्द संपादित करें। जनता जानती है कि भाजपा व सरकार उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है, ऐसे में हमें मतदाता तक पहुंचकर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग प्रदान करना है। वास्तविक मतदाता का नाम न छूटे, हर स्तर पर यह प्रयास होना चाहिए। पूरी ताकत झोंककर सर्वे कार्य को संपादित कराएं।

गाजियाबाद में सीएम के स्वागत के इंतजार में पार्टी/ संगठन के पदाघिकारी एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारी

गाजियाबाद में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री सोमेंद्र तोमर विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महापौर सुनीता दयाल, वरिष्ठ पार्टी नेता संगीत सोम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!