February 11, 2026

‘अथिवा’ विंटर कार्निवल: लैंडक्राफ्ट में रंगों, खेलों और सहभागिता का उत्सव!

0
0
0

प्रथम चरण में 170 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

10 जनवरी को होगा भव्य पुरस्कार समारोह

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। ‘अथिवा’ विंटर कार्निवल के प्रथम कार्यक्रम ने नगर में रचनात्मकता, खेल भावना और सामुदायिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। गोल्फ लिंक्स टाउनशिप की लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में 04 जनवरी को आयोजित इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में शिशुओं से लेकर वयस्कों तक, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्राइंग, पूल, शतरंज (चेस), कैरम और टेबल टेनिस जैसी विविध प्रतियोगिताओं में कुल 170 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सोसाइटी के क्रिस्टल क्लब में हो रहे इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि शिशु प्रतिभागियों के अभिभावकों का पूर्ण सहयोग देखने को मिला, जिसने कार्यक्रम को और अधिक अनुशासित, आनंददायक एवं सफल बनाया। प्रतियोगिताओं के दौरान खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा, जिसने अथिवा विंटर कार्निवल की मूल भावना को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित किया।

10 जनवरी को होगा भव्य मुख्य समारोह

कार्निवल आयोजन समिति के सदस्य एवं सोसाइटी के पूर्व सेक्रेटरी एडवोकेट प्रभात राणा ने बताया कि पहले राउंड में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी एवं विजेताओं को आगामी 10 जनवरी को अथिवा विंटर कार्निवल के मुख्य समारोह में उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। सभी विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा भी तभी की जाएगी। इस मुख्य आयोजन में सुपर मॉम, सुपर डैड, किड्स फैशन शो, सिंगिंग सहित अनेक मनोरंजक और आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगे।

आयोजकों का सराहनीय योगदान

‘अथिवा’ विंटर कार्निवल के प्रथम चरण को सफल बनाने में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजकों का योगदान विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा-

  • शतरंज (Chess Competition): प्रभात राणा एवं अमित त्यागी

  • कैरम (Carrom): मनु ग्रोवर एवं अनुज शर्मा

  • पूल (Pool): राधिका गर्ग एवं सुजीत बसक

  • टेबल टेनिस (T.T.):  गौतम सिंह एवं  वैभव

  • ड्राइंग (Drawing): रेखा चतुर्वेदी, शिप्रा ग्रोवर, बीनू सिंघल, पूजा नैय्यर एवं सुजाता बसक

इन सभी आयोजकों के साथ-साथ प्रशांत शर्मा, विशाल कौशिक, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप मलिक, एवं नरेंद्र शर्मा ने अपने-अपने स्तर पर उत्कृष्ट समन्वय, निष्पक्ष निर्णय और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

सामुदायिक एकता का सशक्त मंच

‘अथिवा’ विंटर कार्निवल केवल एक मनोरंजनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को मंच, परिवारों को जोड़ने और समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला उत्सव बनकर उभरा है। प्रथम चरण की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी मुख्य समारोह और भी भव्य, रंगारंग और यादगार होने वाला है।

सोसाइटीवासियों में 10 जनवरी के मुख्य समारोह को लेकर उत्सुकता चरम पर है, जहां प्रतिभा, सम्मान और मनोरंजन का संगम एक बार फिर ‘अथिवा’ विंटर कार्निवल को विशेष पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!