इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी का गेट दबंगों ने तोड़ा, 1500 लोगों की सुरक्षा खतरे में!
बार-बार गेट तोड़कर अपराधियों के हौसले बुलंद
चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी
RWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी, मकनपुर में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब दबंग और असामाजिक तत्वों ने कॉलोनी का मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) जबरन तोड़ दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दबंगों ने कॉलोनी के इस सुरक्षा कवच को पहले भी कई बार तोडा है। जब-जब दबंगों द्वारा गेट तोडा गया है तब-तब कॉलोनी में अपराध की घटनाओं में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है, जिससे लगभग 1500 निवासी भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विधायक कॉलोनी का गेट बना दबंगों का निशाना
स्थानीय निवासियों के अनुसार, विधायक कॉलोनी का प्रवेश द्वार बाहरी असामाजिक तत्वों और अनधिकृत वाहनों को रोकने का एकमात्र साधन था। लेकिन पिछले काफी समय से कुछ दबंग तत्व बार-बार गेट को जबरन तोड़ते आ रहे हैं। इस बार भी जानबूझकर गेट को क्षतिग्रस्त किया गया और उसे दोबारा लगाने से रोका गया।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि गेट “अपने आप” नहीं टूटता, बल्कि हर बार साजिश के तहत तोड़ा जाता है।

गेट टूटते ही कॉलोनी में बढ़ा अपराध
गेट टूटने के बाद विधायक कॉलोनी में चोरी और आपराधिक घटनाओं में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। हाल के दिनों में दो इमारतों से साइकिल चोरी, अज्ञात वाहनों की अवैध पार्किंग, सीवर के ढक्कनों की चोरी तथा कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं। महिलाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों में दहशत का माहौल है। लोग अब शाम के समय बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं।
RWA और कॉलोनीवासियों का थाने में प्रदर्शन
घटना के बाद रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में इंदिरापुरम थाने पहुँचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। कॉलोनीवासियों का स्पष्ट कहना है कि वे किसी अवैध गतिविधि की नहीं, बल्कि केवल अपने जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
RWA प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि गेट तोड़ने की घटनाओं को हल्के में लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
एकजुट न हुए तो हालात होंगे और बदतर
कॉलोनी के सक्रिय सदस्यों का कहना है कि यदि सभी निवासी अब भी एकजुट नहीं हुए, तो भविष्य में हालात और गंभीर हो सकते हैं। आरडब्लूए पदाधिकारियों ने निवासियों से अपील की है कि संगठित होकर ही शासन और प्रशासन तक अपनी आवाज़ पहुंचाई जा सकती है।
प्रशासन से कॉलोनीवासियों की प्रमुख मांगें
कॉलोनीवासियों और RWA ने प्रशासन से मांग की है कि गेट तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। कॉलोनी क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, बाहरी अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए। और स्थायी और वैधानिक सुरक्षा व्यवस्था की अनुमति
