गाजियाबाद में गूंजेगा काव्य का स्वर, रविवार को सरस कवि सम्मेलन!
दिल्ली 99 सोसाइटी में देश-भर के रचनाकार होंगे एक मंच पर
NEWS1UP
साहित्यिक डेस्क
गाजियाबाद। हिंदी कविता, गीत और ओज की त्रिवेणी एक बार फिर गाजियाबाद में प्रवाहित होने जा रही है। दिल्ली 99 सोसाइटी एवं वैश्विक हिंदी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 01 फरवरी को सरस कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह साहित्यिक आयोजन दोपहर 3 बजे से दिल्ली 99 सोसाइटी के एमफी थिएटर में प्रारंभ होगा।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात कवि एवं वैश्विक हिंदी परिवार के मानद निदेशक विनयशील चतुर्वेदी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में ओज कवि सत्यवान यादव मंच से अपनी ओजस्वी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ कवि नरेश मालिक का सानिध्य प्राप्त होगा, जबकि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार अशोक कश्यप, कवि एवं साहित्य सप्तक के प्रधान संपादक अरविन्द पथिक, कवयित्री इंदु मिश्रा किरण, कवि मनोज अबोध और कवि बृजेश तरुवर मंच की शोभा बढ़ाएंगे।

देश के विभिन्न हिस्सों से आमंत्रित रचनाकारों की सशक्त उपस्थिति इस कवि सम्मेलन को विशेष बना रही है। इनमें जी. एस. पचौरी, राजेंद्र निगम राज, इंदु राज निगम, असलम बेताब, बी. एस. भारद्वाज, मीनाक्षी यादव, अवधेश तिवारी ‘भावुक’, मनोज कामदेव, अरुण कुमार ‘अरुण’, कामना मिश्रा सीडीपी, ऊषा राज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ‘राज’, सुप्रिया सक्सेना, सर्वेश रस्तोगी, नित्यानंद शुक्ला, संतोष सम्प्रीति, प्रणय प्रसून, दिवाकर चौबे, रेणुका आर्या, यश शर्मा, रचना पथिक, सौरव कुमार मिश्र, अनिल राज, नीता त्रिपाठी तथा नागेन्द्र सिसोदिया शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार मनोज श्रीवास्तव ‘अनाम’ द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य आमोद कुमार जौहरी, अमर सिंह राजपूत, संध्या शर्मा, राकेश गुप्ता, सतेंद्र शर्मा, सुशील अग्रवाल, एम.एम. पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव, दीपक कौशिक, दुर्गेश त्रिपाठी, वंदना दुबे, विनोद कुमार, शिवानी गुप्ता, हेमंत त्यागी, राकेश नेगी, राजेश बिष्ट और रामवीर सिंह ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
