November 4, 2026
[t4b-ticker]

देश के वीरों के नाम एक पेड़: दादरी में ‘चैंपियन सोसाइटी’ का अनूठा पौधरोपण अभियान

0
CH1

शिव मंदिर परिसर में नीम, आंवला, सहजन समेत कई पौधे लगाए

अध्यक्ष कमल शर्मा बोले, पर्यावरण संरक्षण के साथ वीरों की स्मृति को आगे बढ़ाएगा अभियान

NEWS1UP

संवाददाता

दादरी। देश के वीर सैनिकों और शहीदों की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए दादरी की चैंपियन सोसाइटी (एक सामाजिक संस्था) ने रविवार को “एक पेड़ देश के वीरों के नाम” अभियान की शुरुआत की। जारचा रोड स्थित डीएस फार्म के निकट शिव मंदिर परिसर में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर शहीदों को नमन किया।

अभियान के तहत नीम, नींबू, आंवला, सहजन, चमेली, कचनार और अनार सहित औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। संस्था का कहना है कि यह केवल पौधरोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति से जोड़ने की एक पहल है।

अभियान का संचालन संस्था के नवचयनित अध्यक्ष चैंपियन कमल शर्मा ने किया। सचिव विकास शर्मा, सह-संयोजक उमेश बंसल, उपाध्यक्ष दिवाकर भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, वरिष्ठ चैंपियन डॉ. आरपी शर्मा, संदीप शर्मा, पवन रावल और बालकृष्ण दक्ष समेत अन्य सदस्यों ने पौधरोपण कर अभियान में भाग लिया।

अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि-

देश के वीरों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका प्रकृति और समाज के लिए कुछ स्थायी करना है।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ देश के वीरों के नाम” अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास होगा।

चैंपियन सोसाइटी की इस पहल में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी, तीनों संदेश एक साथ दिखाई दिए। संस्था ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में दादरी क्षेत्र में अभियान को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed