November 4, 2026
[t4b-ticker]

26 गार्ड तैनात, फिर भी सोसाइटी के बेसमेंट से बाइक चोरी!

0
FF

राजनगर रेजीडेंसी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, CCTV में युवक बाइक लेकर निकलता दिखा

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोसाइटी के बेसमेंट संख्या माइनस-1 से सरेशाम एक बाइक गायब हो गई। हैरानी की बात यह है कि सोसाइटी में एक शिफ्ट में 26 सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं।

बाइक मालिक रोहित त्यागी, निवासी फ्लैट संख्या बी-502, के मुताबिक 19 सितम्बर को उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक UP-14 DN 2839 को बेसमेंट माइनस-1 में खड़ा किया था। 20 सितम्बर को शाम करीब 5 बजे जब वह बाइक लेने पहुंचे तो बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई।

फुटेज में एक युवक बाइक को स्टार्ट कर सोसाइटी से बाहर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोसाइटी के मेंटिनेंस मैनेजर हर्ष चौधरी के मुताबिक युवक टावर की ओर से बेसमेंट में पहुंचा और एक ही बार में चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट कर दी। इसके बाद वह बिना हेलमेट के बाइक लेकर बाहर निकल गया।

सोसाइटी के बाहर चौराहे पर बाइक ले जाता दिखाई दिया युवक

बताया गया कि घटना के दौरान सोसाइटी के मुख्य गेट पर भंडारा चल रहा था और काफी भीड़ थी। ऐसे में युवक भीड़ के बीच से आसानी से बाहर निकल गया। घटना के बाद CCTV फुटेज से युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो क्लिप सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर भी साझा की गई है, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

26 गार्ड, फिर भी बेसमेंट तक कैसे पहुंचा युवक ?

घटना ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एक शिफ्ट में 26 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, तो बाहरी युवक बेसमेंट तक कैसे पहुंचा ? बाइक लेकर मुख्य गेट से बाहर निकलते समय किसी गार्ड ने उसे क्यों नहीं रोका ? क्या बेसमेंट में आने-जाने वालों की निगरानी की कोई प्रभावी व्यवस्था है ?

बाइक मालिक की ओर से थाना नंदग्राम में शिकायत दी गई है। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से भी पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। अब CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान और बाइक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed