Latest

राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर रमेश प्रजापति का मोदीनगर में किया भव्य स्वागत

0
0
0

मोदीनगर। रविवार को मोदीनगर राज चौपला स्थित कार्यालय पर रमेश प्रजापति को पुन: राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर स्वागत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबे सिंह प्रजापति व संचालन देवव्रत धामा ने किया।

रमेश प्रजापति ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाजवादी पार्टी प्रजापति समाज के साथ किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, गरीबों पिछड़ों के साथ सभी जाति वर्गों को मान सम्मान व पहचान देने का काम किया है। संविधान में विश्वास रखते हुए उनके हकों व अधिकारों की लड़ाई लड़ी है, वहीं भाजपा धर्म व आस्था के नाम पर झूठा गुमराह कर देश को बांटने का काम कर रही है और सद्भाव व भाईचारा समाप्त करने का काम कर रही है। इसीलिए सभी को समाजवादी पार्टी का मजबूती से साथ देना होगा।

ये बात आज पुन: राष्ट्रीय सचिव बनने पर पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति ने संबोधन में कही। इस अवसर पर सभी ने पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति का फूल मालाएं व प्रतीक चिन्ह साइकिल देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वाले लोगों में मुख्य रूप से कालूराम धामा, दुलीचंद प्रजापति, कृष्णा रुहेला, सतेंद्र तोमर, प्रवीण प्रजापति, हेमचन्द प्रजापति, प्रोफेसर सुमित वर्मा, मनीष बंसल, सुरेंद्र त्यागी, रामभरोसे मौर्य, आरिफ सैदपुर, सतेंद्र शर्मा, मंजीत नेहरा, बलबीर खिचड़ी, बबलू लाइट वाले, अर्जुन कश्यप, सुनील द्विवेदी, राजेंद्र खिदोड़ा, कालूराम प्रजापति, राजू प्रजापति, अरुण प्रजापति, लाल सिंह प्रजापति, सतबीर प्रजापति, परमानंद प्रजापति, ज्ञानेंद्र प्रजापति, हरिबाबू यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!