गाजियाबाद की अजनारा इंटिग्रिटी सोसाइटी में हंगामा, आरोपी गिरफ्तार!
मामले में ‘संवेदनशील पहलू’ की भी चर्चा !
NEWS1UP
क्राइम डेस्क
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटिग्रिटी सोसाइटी में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से उत्पात मचाने की घटना सामने आई। घटना के समय सोसाइटी परिसर में एक धार्मिक कार्यक्रम भी चल रहा था, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेज-2 में रहने वाले संदीप (उम्र करीब 44 वर्ष) नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर सोसाइटी में हंगामा किया और कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ बदतमीजी की। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय निवासियों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र ओमपाल सिंह के रूप में हुई है, जो फेज-2 में फ्लैट संख्या एम-101 में किराए पर रहता है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
मामले में संवेदनशील पहलू की चर्चा
घटना को लेकर सोसाइटी के कुछ निवासियों के बीच यह चर्चा भी है कि विवाद केवल सामान्य बदतमीजी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें एक संवेदनशील सामाजिक पहलू भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि संवेदनशीलता को देखते हुए सभी सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि फेज-2 अभी बिल्डर के अधीन है, जिससे एओए का हस्तक्षेप सीमित रहता है। उन्होंने बताया कि एओए द्वारा पुलिस और बिल्डर को पत्र लिखकर किरायेदारों के अनिवार्य वेरिफिकेशन और बैचलर्स को फ्लैट किराये पर न देने की मांग की जा रही है।

नमस्कार
सभी फ्लैट owners से निवेदन है कि कोई bhi मकान मालिक बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किराये दार को रख नहीं सकता , तो फिर बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किराएदार कैसे आया ।ये जांच का विषय banta है । ये society की घोर लापरवाही है ,avem APARTMENT ACT / BYE LAWS का उलंघन है । ऐसे विषय हमारी लापरवाही ( me बुरा क्यों बना ,मुझे क्या लेना देना ) का ही परिणाम है । सभी सम्मानित लोगों से निवेदन है कि नियमों की जानकारी ले avem उनका उलंघन ना करे , ना करने दे ।
सावधानी हटी दुर्घटना घटी ।
धन्यवाद ।