November 4, 2026
[t4b-ticker]

चलती लिफ्ट में पेशाब! इंदिरापुरम की हाईराइज सोसायटी में शर्मनाक हरकत, CCTV वायरल

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। हाईराइज सोसायटियों की बंद चारदीवारी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं के बीच अब सोसायटी कल्चर और सार्वजनिक व्यवहार पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी से सामने आया एक CCTV वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक चलती हुई लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के मुताबिक युवक लिफ्ट में प्रवेश करता है और लिफ्ट के चलने के बाद यह हरकत शुरू कर देता है।

लिफ्ट रुकती रही, युवक नहीं रुका!

वीडियो में दिखाई देता है कि लिफ्ट रास्ते में कई बार रुकती है। बताया जा रहा है कि युवक हाथ बीच में लगाकर लिफ्ट को दोबारा बंद होने से रोकता है और फिर अपनी हरकत जारी रखता है। पूरी घटना लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर हाईराइज सोसायटी में रहने वाले लोगों से सार्वजनिक जगहों पर न्यूनतम नागरिक व्यवहार की उम्मीद भी नहीं की जा सकती ?

नशे में था युवक ? वीडियो से उठे सवाल

वीडियो देखकर युवक के नशे की हालत में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, केवल CCTV फुटेज के आधार पर उसके नशे में होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। युवक की पहचान और घटना के संबंध में आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी भी सामने आना बाकी है।

सवाल सिर्फ एक लिफ्ट का नहीं, पूरे सोसायटी कल्चर का है

हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट, लॉबी, कॉरिडोर और अन्य साझा स्थान सैकड़ों परिवारों के रोजमर्रा के इस्तेमाल में आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने साफ-सफाई, CCTV निगरानी, सामुदायिक अनुशासन और सार्वजनिक स्थानों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है।

सवाल यह भी है कि करोड़ों रुपये की सुविधाओं और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था वाली हाईराइज सोसायटियों में नागरिक जिम्मेदारी और सामुदायिक अनुशासन को लेकर आखिर स्थिति इतनी कमजोर क्यों नजर आ रही है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed