November 4, 2026
[t4b-ticker]

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद!

0
FF

प्रतीकात्मक इमेज

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आबकारी विभाग का बड़ा फैसला, दोनों दिन शराब की बिक्री पर रोक

NEWS1UP

संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों दिनों शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है।

दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया फैसला। आबकारी विभाग के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों में सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

इन लाइसेंस वाली दुकानें रहेंगी बंद

आदेश के दायरे में मुख्य रूप से

L-6 और L-6FG लाइसेंस वाली दुकानें

L-8 लाइसेंस वाली देशी शराब की दुकानें

L-10 लाइसेंस वाली दुकानें, जिनमें मॉल आदि में संचालित चुनिंदा ब्रांड की दुकानें शामिल हैं

L-14 लाइसेंस वाली दुकानें शामिल हैं।

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी

शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है, लेकिन पार्टी ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

जुलाई के प्रदर्शन में हुई थी हिंसा

बताया गया है कि जुलाई में भी CJP ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान हिंसक घटनाएं हुई थीं। ऐसे में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर रोक के फैसले को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की एहतियाती कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed