November 5, 2026
[t4b-ticker]

शामली में एक लाख का इनामी बदमाश और मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर फैसल ढेर

0
muthbhed1

NEWS1UP

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी व पश्चिमी यूपी के संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर फैसल को ढेर कर दिया। उस पर 24 से अधिक लूट, हत्याओं जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। फैसल ने मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफ जादा नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। मुठभेड़ में एसओजी पुलिस का एक सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बदमाश के पास से पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बीती रात कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीतराम मेरठ-करनाल हाइवे से अपने गांव जा रहे थे। गांव वेदखेड़ी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे हथियारों के बल पर बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस को लगाया। पुलिस ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव भोगी माजरा के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एसओजी का सिपाही दीपक भी जखमी हुआ। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान फैसल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। वह मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला था और खालापार में रह रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश रहे संजीव जीवा राय और पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था। मारे गए बदमाश पर लूट, हत्या, रंगदारी समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। वह शामली में मंगलौरा में हत्या और महिलाओं से कुंडल लूट में वांछित था। पुलिस ने बदमाश से दो बाइक, दो पिस्टल 32 बोर व जिन्दा कारतूस की बरामद किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed