November 4, 2026
[t4b-ticker]

DCPCityZONE : कई चौकी प्रभारी समेत 15 दरोगा के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

0
transfer

Report News1up

गाजियाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य डीसीपी नगर ज़ोन निपुण अग्रवाल ने कई चौकी प्रभारी समेत 15 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिसमें चौकी प्रभारी नया बस अड्डा प्रमोद कुमार शर्मा को थाना कोतवाली भेजा गया है, जबकि चौकी प्रभारी सिविल लाइन विनोद कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी नया बस अड्डा बनाया गया है।

चौकी प्रभारी मॉडल टाउन धर्मवीर सिंह को चौकी प्रभारी सिविल लाइन की कमान सौंपी गई है, चौकी प्रभारी बजरिया थाना कोतवाली विनोद कुमार को थाना कोतवाली से अटैच किया गया है। चौकी प्रभारी सेक्टर 9 थाना विजयनगर अनुराग सिंह को थाना विजयनगर अटैच किया गया है। 21 मार्च को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी नासिरपुर फाटक रानू चौधरी का किया गया तबादला निरस्त किया गया है।

चौकी प्रभारी लोहामंडी अशोक कुमार को थाना कविनगर भेजा गया है। वाचक पुलिस उपायुक्त नगर पवेंद्र चौहान को चौकी प्रभारी लोहामंडी बनाया गया है। थाना नंदग्राम से शिवमंगल सिंह को पुलिस उपायुक्त नगर का वाचक नियुक्त किया गया है। थाना कविनगर से उमेश कुमार को चौकी प्रभारी शास्त्री नगर बनाया गया है। सिहानी गेट थाने में तैनात विजय कुमार को चौकी प्रभारी सेक्टर 9 विजयनगर का चार्ज सौंपा गया है।

चौकी प्रभारी सेक्टर 9 थाना कविनगर विनोद कुमार पांडे को चौकी प्रभारी बजरिया कोतवाली बनाया गया है। कविनगर थाने में तैनात अमीर सिंह को चौकी प्रभारी सेक्टर 9 थाना कविनगर बनाया गया है। नंदग्राम थाने में तैनात हरेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी नासिर पुर फाटक बनाया गया है और थाना कोतवाली में तैनात जोगेंद्र को चौकी प्रभारी मॉडल टाउन कोतवाली में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed