November 4, 2026
[t4b-ticker]

चंद्रशिला अपार्टमेंट में हरियाली तीज पर महिलाओं ने मचाया धमाल

0
TEEJ4

INDU SHEKHAWAT

गाजियाबाद। नेहरूनगर स्थित चंद्रशिला अपार्टमेंट सोसाइटी की महिलाओं ने महिलाओं ने मिल कर हरियाली तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया ।

भारतीय पर्वो में हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नारी- शक्ति के प्रेम, धैर्य और आत्म -समर्पण की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह पर्व सिखाता है कि सच्चा प्रेम, त्याग और निष्ठा से ही सिद्ध होता है ।


तीज के कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने खूब बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मोनिका ने किया और संचालन प्रियंका गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की भरपूर छटा दिखाई दी।

 

सभी महिलाओं ने सावन के गीत और नृत्य का आनंद लिया। सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक भेषभूषा में फोटो शूट भी कराए। इस मौके पर म्यूजिकल चेयर,टोकन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।

श्रीमति सुलेखा को तीज क्वीन घोषित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में श्रीमत राखी, डॉली, अंजली, बीना त्यागी, सुलेखा, संगीता पाल, आरती, नीलम, पूनम, शीतल, दिव्या, मंजू श्रीमती रेखा, अर्चना, बीना आदि महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed