यूपी में 34 IAS अफसरों की तबादला एक्सप्रेस, अतुल वत्स को राजस्व तो नितिन मदान को YEIDA की जिम्मेदारी
14 जिलों में बदले जिलाधिकारी, शासन और विकास प्राधिकरणों में भी बड़े बदलाव
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को शासन, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची में हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स और रामपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नितिन मदान की नई तैनाती खास तौर पर उल्लेखनीय है। अतुल वत्स को विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है, जबकि नितिन मदान को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है।
अतुल वत्स को शासन में बड़ी जिम्मेदारी
हाथरस के जिलाधिकारी रहे अतुल वत्स का तबादला शासन स्तर पर किया गया है। उन्हें विशेष सचिव, राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हाथरस में नए जिलाधिकारी के रूप में सत्य प्रकाश पटेल की तैनाती की गई है।
नितिन मदान अब YEIDA में संभालेंगे जिम्मेदारी
वहीं रामपुर के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नितिन मदान को अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनकी नई तैनाती के साथ YEIDA के शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव हुआ है। इससे पहले इस पद पर तैनात शैलेंद्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा बनाया गया है।
14 जिलों में बदले जिलाधिकारी
तबादला आदेश के अनुसार मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।
नई तैनाती इस प्रकार है:
अनुनय झा – जिलाधिकारी, मुरादाबाद
राहुल पाण्डेय – जिलाधिकारी, हरदोई
एम. अरुन्मोली – जिलाधिकारी, एटा
संजय चौहान – जिलाधिकारी, कुशीनगर
महेंद्र सिंह तंवर – जिलाधिकारी, कानपुर नगर
अनुज मलिक – जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
आलोक कुमार – जिलाधिकारी, पीलीभीत
ज्ञानेंद्र सिंह – जिलाधिकारी, बलिया
शशांक चौधरी – जिलाधिकारी, अमेठी
दिव्यांशु पटेल – जिलाधिकारी, बागपत
प्रभास कुमार – जिलाधिकारी, महोबा
उमेश प्रताप सिंह – जिलाधिकारी, बिजनौर
सत्य प्रकाश पटेल – जिलाधिकारी, हाथरस
अशोक कुमार – जिलाधिकारी, हमीरपुर
अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां
हिमांशु कौशिक – नगर आयुक्त, मुरादाबाद
विजय कुमार सिंह – मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
संतोष बहादुर सिंह – मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
विशाल कुमार – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
विजय कुमार – उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण
शैलेंद्र भाटिया – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा
गजल भारद्वाज – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
नितिन मदान – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
जसजीत कौर – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
जितेंद्र प्रताप सिंह – निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
नेहा बंधु – अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन
अमनदीप डुली – नियंत्रक, विधिक बाट-माप
अस्मिता लाल – विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण; संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी
अभिषेक गोयल – विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
मंगला प्रसाद सिंह – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
निधि श्रीवास्तव – विशेष सचिव, राज्य कर
अरविंद सिंह – विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
राजेंद्र पेंसिया – विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
अतुल वत्स – विशेष सचिव, राजस्व
चंद्र शेखर – विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ जहां 14 जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं, वहीं शासन और प्रमुख विकास प्राधिकरणों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
