November 4, 2026
[t4b-ticker]

लक्जुरिया एस्टेट AOA चुनाव में ‘सेवियर टीम’ का दबदबा, 8 सीटों पर जीत

0
TS

600 में से 371 सदस्यों ने किया मतदान

शीर्ष तीनों स्थानों पर सेवियर टीम का कब्जा

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी की लक्जुरिया एस्टेट सोसाइटी के एओए चुनाव में ‘लक्जुरिया सेवियर टीम’ ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। रविवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना में सेवियर टीम के 8 प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि टीम संकल्प के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं।

प्रदीप शर्मा सबसे आगे, शीर्ष तीनों पर सेवियर टीम

निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक प्रदीप शर्मा 641.232 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। सचिन त्यागी 632.856 के साथ दूसरे और आकाश मिश्रा 614.308 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सेवियर टीम के सौरभ त्यागी, प्रियांशु साहू, रविश भटनागर, अमित कुमार और दिवाकर निगम ने भी जीत हासिल की।

वहीं टीम संकल्प से अमित कुमार राणा और अजीत कुमार ही जीत दर्ज कर सके।

600 में से 371 वोट पड़े

सोसाइटी में कुल 600 सदस्यों में से 371 ने मतदान किया, यानी करीब 62 प्रतिशत सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पेंट वर्क और रिपेयर के मुद्दे रहे केंद्र में

लक्जुरिया एस्टेट का यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा था। पेंट वर्क, रिपेयर और सोसाइटी के रखरखाव से जुड़े बड़े मुद्दे पहले ही विवाद का रूप ले चुके थे और मामला प्रशासन तक पहुंचा था। ऐसे में सेवियर टीम को मिला स्पष्ट बहुमत अब नई एओए के सामने इन मुद्दों को हल करने की बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed