औरा कायमेरा सोसाइटी में हरियाली की पहल, निवासियों ने लगाए 40 पौधे

0

टीम सक्षम के नेतृत्व में चला पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा कायमेरा सोसाइटी में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण और सोसाइटी के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। टीम सक्षम के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करीब 40 पौधों का रोपण किया।

अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश देना भी था। इस अवसर पर उपस्थित निवासियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। पौधरोपण में सोसाइटी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी हिस्सा लिया। 

टीम सक्षम ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सोसाइटी को अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

पौधारोपण अभियान में राहुल त्यागी, अनुज श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, विकास वर्मा, अंकुर रंजन, कुमकुम श्रीवास्तव, आशीष त्यागी, रोहित शर्मा, अंकुर त्यागी और अंकित बंसल सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी शामिल हुए। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!