November 4, 2026
[t4b-ticker]

टीवी डिबेट में यादव समाज पर कथित टिप्पणी से उबाल, प्रो. संगीत रागी के खिलाफ FIR की मांग

0
F

लाइव डिबेट में टिप्पणी से यादव समाज में आक्रोश, डॉ. छवि यादव ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। एक प्रमुख टीवी न्यूज चैनल की लाइव डिबेट में यादव समाज को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ओबीसी मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव ने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. डॉ. संगीत रागी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

डॉ. छवि यादव ने सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 3 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे ABP न्यूज चैनल पर प्रसारित लाइव डिबेट के दौरान प्रो. संगीत रागी ने यादव समाज और पिछड़े वर्ग को लेकर बेहद अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उनके मुताबिक, इस टिप्पणी से पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और लोगों में भारी रोष है।

जातीय वैमनस्य फैलने की आशंका जताई

शिकायत में डॉ. यादव ने कहा है कि लाइव डिबेट को देशभर में लोगों ने देखा। सार्वजनिक मंच से किसी समाज के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल सामाजिक सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि जातियों के बीच वैमनस्य और नफरत पैदा करने का कारण भी बन सकती है। उन्होंने मामले को सामाजिक सौहार्द से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग

डॉ. छवि यादव ने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रो. संगीत रागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सार्वजनिक मंचों से किसी जाति या समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने की प्रवृत्ति पर रोक लगे। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते कानूनी कार्रवाई जरूरी है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और सामाजिक सद्भाव बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed