November 5, 2026
[t4b-ticker]

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति ने सेवा-सुरक्षा में जुटे भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र

0
FF

अस्पताल, पुलिस चौकियों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंची मातृशक्ति

पुलिसकर्मियों, चिकित्साकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर जताया आभार

NEWS1UP

संवाददाता

इंदिरापुरम। रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, इंदिरापुरम की बहनों ने समाज की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। विभिन्न अस्पतालों, पुलिस चौकियों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंची मातृशक्ति ने सेवा में जुटे भाइयों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

मातृशक्ति की बहनें नीति खंड स्थित अवंतिका हॉस्पिटल, पुलिस चौकी नीति खंड, विधायक कॉलोनी एवं नीति खंड में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, ज्ञान खंड स्थित लाइफ हॉस्पिटल, अभयखंड पुलिस चौकी तथा चंद्र लक्ष्मी हॉस्पिटल सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं। इस दौरान चिकित्साकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सेवाभाव को नमन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री अनुपम शुक्ला ने कहा किरक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति अपने दायित्व और जिम्मेदारी को याद करने का भी अवसर है। जो भाई अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर हमारी सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए दिन-रात काम करते हैं, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। आज मातृशक्ति की बहनों ने इन्हीं सेवा और सुरक्षा के प्रहरी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर यह संदेश दिया है कि समाज उनके साथ खड़ा है। उनका परिश्रम और समर्पण हमारे लिए सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, चिकित्साकर्मी जीवन बचाने में जुटे हैं और सफाई कर्मचारी स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज की नींव मजबूत कर रहे हैं। ऐसे कर्मठ लोगों के सम्मान से ही रक्षाबंधन का संदेश व्यापक और सार्थक बनता है।

इस अवसर पर संजय बंसल, अमित पाराशर, निश्चित पाठक, अनुपम शुक्ला, पूनम बंसल, ममता, मंजूषा, वंदना, आशा एवं मनजीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और मातृशक्ति की बहनें उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed