November 5, 2026
[t4b-ticker]

तेज रफ्तार कार ने पेट्रोल पंप पर मचाया कहर, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर!!

0
FF

चालक समेत कार सवार पुलिस हिरासत में

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार रात चौधरी पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार सफेद कार ने पेट्रोल मशीन के पास खड़े कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप कर्मी और सेल्समैन मशीन के पास खड़े होकर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार अचानक पेट्रोल पंप में घुसी और कर्मचारियों को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में तेज रफ्तार कार के कर्मचारियों को टक्कर मारने का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कार बरामद कर ली गई है। कार चालक समेत उसमें सवार अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की पहचान सूर्या एन्क्लेव निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed