November 5, 2026
[t4b-ticker]

इंदिरापुरम में इन्स्टामार्ट के गोदाम में भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी

0
FI

काला पत्थर के पास न्यायखंड-1 में आग से हड़कंप, आसपास की दुकानें खाली कराईं

सोसायटियों के निवासियों को भी किया गया सतर्क

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 में काला पत्थर के पास स्थित इन्स्टामार्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने के बाद आसपास की दुकानों को तत्काल खाली कराया गया।

गोदाम के आसपास फर्नीचर की कई दुकानें भी मौजूद हैं। आग के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास के दुकानदारों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ आग को आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला।

आग की गंभीरता को देखते हुए पास स्थित सोसायटियों में रहने वाले रेजिडेंशियल फ्लैट के निवासियों को भी सतर्क किया गया है। दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल विभाग की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed