November 5, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ पुलिस का अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। शराब ठेकों के आसपास, सड़क किनारे तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर खुलेआम शराब पीने वालों की पुलिस टीमों द्वारा चेकिंग की जा रही है।

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया जा रहा है। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराते हुए धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के कारण राहगीरों और आमजन को होने वाली असहज स्थिति को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी ट्रैफिक पुलिस की नजर

वहीं, यातायात पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है।

जांच में शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed