दिव्यांश ऑनिक्स सोसाइटी में नवरात्रि उत्सव की धूम, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता और धार्मिक-सांस्कृतिक फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र, दशहरे तक चलेंगे कार्यक्रम
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स टाउनशिप की दिव्यांश ऑनिक्स सोसाइटी में नवरात्रि उत्सव की धूम है। प्रथम नवरात्रि से शुरू हुए इस आयोजन में सुबह पूजा-अर्चना और आरती, जबकि शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी उत्सव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। कार्यक्रम का समापन दशहरे के दिन होगा।

उत्सव के दौरान बच्चे राधा, कृष्ण, सुदामा, मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती और हनुमान के स्वरूप में नजर आए। देवी-देवताओं की वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
प्रतियोगिताओं में भी दिखा बच्चों का उत्साह

नवरात्रि उत्सव के तहत आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता और धार्मिक एवं सांस्कृतिक फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह की पूजा-आरती से लेकर शाम के भजन-कीर्तन तक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं, बच्चों की प्रस्तुतियां उत्सव में सांस्कृतिक रंग भर रही हैं।
दिव्यांश परिवार करा रहा आयोजन

उत्सव का आयोजन दिव्यांश परिवार की ओर से किया जा रहा है। आयोजन में निधि सक्सेना, इशिता सक्सेना, निधि शर्मा, हरिकांत शर्मा, संतोष, सुनील चौधरी और पवन सक्सेना ने प्रमुख भूमिका निभाई है। दशहरे तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए नवरात्रि का उल्लास मनाया जा रहा है।

