November 5, 2026
[t4b-ticker]

राजनगर एक्सटेंशन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, शेर सिंह राणा रहे मौजूद

0
RA

क्षत्रिय सेवा संघ की ओर से माउंट ग्रीन फार्म हाउस में आयोजित हुआ समारोह, परिवारों सहित जुटे समाज के लोग

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। विजयदशमी के पावन अवसर पर क्षत्रिय सेवा संघ की राजनगर एक्सटेंशन इकाई की ओर से माउंट ग्रीन फार्म हाउस में भव्य शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संस्थापक एवं क्षत्रिय समाज के प्रमुख नेता शेर सिंह राणा की उपस्थिति रही। समारोह में क्षत्रिय समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया और विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ भगवान श्रीराम की आराधना की।

समारोह में भानु शिशोदिया, अनिल चौहान, अरुण पुंडीर, पुनीत चौहान, अजय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह भदौरिया, प्रबल भदौरिया, सुधीर सोम और धर्मेंद्र शिशोदिया सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। राजनगर एक्सटेंशन के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजनगर एक्सटेंशन के लोगों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में राजनगर एक्सटेंशन के हम-तुम रोड क्षेत्र से राजपूत समाज की सहभागिता भी रही। इस दौरान मनजीत चौहान, अनुज चौहान, अभय सान्याल, तुषार चौहान, कपिल ठाकुर, प्रवीण सिंह, सोनू तोमर, सतेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश

विजयदशमी पर आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में समाज की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज की एकता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed