November 5, 2026
[t4b-ticker]

आश्वासन पर टला धरना, काम नहीं हुआ तो महापंचायत का ऐलान!

0
download

तिलपता के जाम, जलभराव और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा

भारतीय किसान यूनियन मंच ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। तिलपता करनवास से सूरजपुर तक जाम, जलभराव, जर्जर सड़कों और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन मंच ने 25 अक्टूबर को कंटेनर डिपो पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आश्वासन के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीणों की महापंचायत बुलाकर बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि शनिवार देर शाम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, कंटेनर डिपो और पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता में अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक में खोदना खुर्द, खोदना कला और श्यौराजपुर सहित आसपास के गांवों को जाम से राहत दिलाने के लिए 130 मीटर रोड से जुड़े नाले की दोनों पटरियों पर सड़क बनाकर मिनी बाईपास तैयार करने तथा कंटेनर डिपो के वाहनों का मार्ग पाली की ओर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया।

जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने नाले के रास्ते के लिए एनओसी मिलने के बाद सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कंटेनर डिपो की सीएसआर निधि से ग्राम तिलपता में विकास कार्य कराने पर भी चर्चा हुई।

मनमिंदर भाटी ने कहा कि-

संगठन किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के हक की लड़ाई जारी रखेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि धरना स्थगित करने का फैसला अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के आधार पर लिया गया है, लेकिन यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो महापंचायत बुलाकर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।

इस अवसर पर विक्रांत भाटी, विकास प्रधान, दिनेश प्रधान, सोबी भाटी, ओमी भाटी, अशोक आर्य, सुधीर भाटी, सुनील भाटी, झबरा भाटी, अन्नू सरपंच, भूपेंद्र मुखिया, अजब सिंह भाटी, मोहसिन, दानिश, ललित गौतम सहित अन्य ग्रामीण और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed