November 5, 2026
[t4b-ticker]

इंदिरापुरम में विहिप का दुर्गाष्टमी कार्यक्रम, साध्वी श्वेता भारती ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

0
FF

हायर स्टडीज इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की संस्कृत प्रस्तुतियां और दुर्गा वाहिनी का शस्त्र प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 स्थित हायर स्टडीज इंस्टीट्यूट में विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में दुर्गाष्टमी कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक सरोकारों, संस्कारों और नारी शक्ति के आत्मसम्मान एवं आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से पधारीं पूज्य साध्वी श्वेता भारती ने समाज के समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने संस्कारों, धर्म, सामाजिक परिवेश और पहनावे जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ऋचा बाली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा दी गई संस्कृत प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, दुर्गा वाहिनी की सुश्री चंचल द्वारा प्रस्तुत शस्त्र प्रदर्शन ने नारी शक्ति के साहस, आत्मरक्षा और सामर्थ्य का प्रभावशाली परिचय दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का प्रेरक संदेश दिया गया।

आयोजन का समापन सभी मातृशक्तियों द्वारा मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान, भारतीय संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में साक्षी, पूनम बंसल, पूजा, नीलम, जयश्री, संगीता, मंजूषा सहित मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की सभी कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। इस अवसर पर हरनंदी महानगर अध्यक्ष बी.के. गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री साहिल अहलूवालिया तथा महानगर मंत्री अनित रावत भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed