सूत्रों के हवाले से : UP बीजेपी ने निकाय चुनाव से पहले बदले प्रभारी !!

Report News1up
लखनऊ। सूत्रों के हवाले से खबर, उत्तरप्रदेश बीजेपी ने निकाय चुनाव से पहले प्रभारी बदल दिए हैं।
दोनों डिप्टी सीएम को 25-25 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा नगर निगम प्रभारी ऊर्जा नगर विकास मंत्री एके शर्मा बनाए गए हैं। शाहजहांपुर नगर निगम के प्रभारी नरेंद्र कश्यप बने है। वाराणसी नगर निगम के प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बने हैं। कानपुर के प्रभारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बनाए गए हैं। मुरादाबाद के प्रभारी पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद बने हैं। सहारनपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बने है। गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी असीम अरुण बने है। झांसी नगर निगम की प्रभारी बेबी रानी मौर्य बनाई गई है। अलीगढ़ नगर निगम के प्रभारी गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बने।