सुंदर भाटी गैंग के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार !

0
0
0

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई, फायरिंग के बाद दबोचे गए आरोपी, अवैध पिस्टल और तमंचा सहित कारतूस बरामद

NEWS1UP

क्राइम डेस्क

ग्रेटर नोएडा। सोमवार तड़के पुलिस और अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सुंदर भाटी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के यमुना पुस्ता, ग्राम घरबरा के पास की गई, जहां पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस के अनुसार शासन द्वारा चिन्हित सुंदर भाटी गिरोह के दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे थे। सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान धर्मेंद्र उर्फ डीके, निवासी कमबक्शपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर और अर्जुन, निवासी पटपड़गंज, वाल्मीकि कॉलोनी, थाना पांडवनगर, दिल्ली के रूप में हुई है। 

Ai image

अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस (.32 बोर) तथा एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद खोखा कारतूस वही हैं जो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग के दौरान चलाए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं और सुंदर भाटी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!