November 5, 2026
[t4b-ticker]

नेशनल मास्टर गेम्स में गाजियाबाद की डॉ. ऋचा सूद ने जीते दो स्वर्ण पदक !

0
C1

अब जापान की तैयारी

NEWS1UP

स्पोर्ट्स डेस्क

गाजियाबाद। नेशनल मास्टर गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर की डॉ. ऋचा सूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उन्होंने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता के दौरान ऋचा सूद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को लगभग 4 मीटर की बड़ी बढ़त से पीछे छोड़ दिया, जो उनके दबदबे को दर्शाता है। वेस्ट बंगाल की गीता सरकार दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शोभा तीसरे स्थान पर रही।

इस आयोजन की सबसे खास और गौरवपूर्ण बात यह रही कि डिस्कस थ्रो की विक्ट्री सेरेमनी में भारत की दिग्गज एथलीट गीता ज़ुत्शी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गीता जुत्शी ने स्वयं ऋचा सूद को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया, जिससे यह पल और भी यादगार बन गया।

डॉ. ऋचा सूद का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

उनकी लगातार शानदार उपलब्धियों को देखते हुए अब उनका चयन जापान के कंसाई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed