यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, गाजियाबाद समेत कई जिलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

0
0
0

ड्राफ्ट सूची के मुकाबले 84 लाख से ज्यादा नए वोट जुड़े, प्रयागराज और गाजियाबाद में सबसे तेज वृद्धि; 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में भी बड़ा इजाफा

NEWS1UP

संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया। इस सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाते हैं।

कुल मतदाताओं का आंकड़ा

अंतिम सूची में:

कुल वोटर्स: 13,39,84,792

पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)

महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)

थर्ड जेंडर मतदाता: 4,206 (0.01% से कम)

18-19 आयु वर्ग: 17,63,360 (1.32%)

जेंडर रेशियो: 834

ड्राफ्ट लिस्ट से कितना बढ़ा वोट ?

6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची में कुल मतदाता संख्या 12 करोड़ 55 लाख से अधिक थी, जो अब बढ़कर 13.39 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है।

कुल वृद्धि: 84,28,767

पुरुष मतदाता बढ़े: 42,27,902

महिला मतदाता बढ़ीं: 42,00,778

थर्ड जेंडर में वृद्धि: 87

18-19 आयु वर्ग में वृद्धि: 14,29,379

जेंडर रेशियो में सुधार: 10 अंकों की बढ़ोतरी

किन जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े मतदाता?

मतदाता संख्या में सबसे अधिक वृद्धि वाले जिले:

प्रयागराज: 3,26,421

लखनऊ: 2,85,961

बरेली: 2,57,921

गाजियाबाद: 2,43,066

जौनपुर: 2,37,590

इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा इजाफा

साहिबाबाद: 82,989

जौनपुर: 56,118

लखनऊ पश्चिम: 54,822

लोनी: 53,679

फिरोजाबाद: 47,757

166 दिन चली व्यापक प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार, इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्टूबर को घोषणा के साथ हुई और 4 नवंबर से इसका क्रियान्वयन शुरू हुआ।

26 दिसंबर को गणना चरण पूरा हुआ

6 जनवरी से दो महीने तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं

इस दौरान लगभग 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए

पूरी प्रक्रिया करीब 166 दिनों तक चली, जिसमें मतदान कर्मियों और राजनीतिक दलों का सक्रिय सहयोग मिला।

अभी भी नाम जुड़वाने का मौका

निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई पात्र मतदाता अभी भी सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!