November 5, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद से वाराणसी रवाना हुईं IPS लिपि नागयाच

0
FF

गाजियाबाद से विदाई, अब वाराणसी में सुरक्षा और प्रबंधन की कमान संभालेंगी

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात मसूरी एसीपी लिपि नागयाच को आज सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उनके स्थानांतरण के बाद अब वह वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के पद पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान लिपि नागयाच ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई। उनके कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता ने भी की।

अब उन्हें वाराणसी जैसे संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण जिले में तैनात किया गया है। वाराणसी में लगातार वीआईपी मूवमेंट, धार्मिक आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होते रहते हैं, जिसके चलते यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि लिपि नागयाच का अनुभव और उनकी सख्त लेकिन संतुलित कार्यशैली वाराणसी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed