अजनारा सोसाइटी में भी लगी आग, क्रॉसिंग रिपब्लिक में मचा हड़कंप
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गोल चक्कर स्थित मार्केट में आग लगने की घटना के बीच अब अजनारा सोसाइटी में भी आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की ऊपरी मंजिल के एक फ्लैट में आग लगी है।
एक साथ नजदीक के दो स्थानों पर आग लगने से पूरे क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए हैं और इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।
फिलहाल जिस फ्लैट में आग लगी है, वह बंद था इसकी पुष्टि हो गयी है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
