NEWS1UP
भूमेश शर्मा
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI ने यह कार्रवाई ऑडिट रिपोर्ट में बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत लगातार नियमों की अनदेखी, डेटा सुरक्षा उल्लंघन और जमाकर्ताओं के हितों के प्रतिकूल कामकाज के आरोपों के बाद की है।
RBI के आदेश के बाद Paytm Payments Bank पर तत्काल प्रभाव से सभी बैंकिंग परिचालन बंद कर दिए गए हैं। अब बैंक किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवा संचालित नहीं कर सकेगा।
ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा ?
Paytm Payments Bank खातों में अब पैसे जमा नहीं किए जा सकेंगे।
वॉलेट में नई राशि जोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
बैंकिंग लेनदेन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
RBI ने कहा है कि बैंक के पास वाइंडिंग-अप प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों और देनदारियों के भुगतान के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है।
लंबे समय से चल रही थी कार्रवाई
RBI ने बताया कि यह फैसला Paytm Payments Bank के खिलाफ चल रही लंबी नियामकीय कार्रवाई का अंतिम चरण है।
2022 में पहली बार बैंक पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे।
2024 में गवर्नेंस, कंप्लायंस और ऑपरेशनल खामियों के चलते पाबंदियां और कड़ी कर दी गई थीं।
RBI ने क्या कहा ?
रेगुलेटर के मुताबिक, बैंक का कामकाज जमाकर्ताओं और जनहित के खिलाफ पाया गया। साथ ही बैंक प्रबंधन का रवैया भी ग्राहकों के हितों के लिए नुकसानदायक माना गया। यह फैसला डिजिटल बैंकिंग सेक्टर के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।