असम में योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत, हिमंता सरकार के शपथ ग्रहण में हुए शामिल

0

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित नवनिर्वाचित राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमंता बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असम विकास और सुशासन के नए अध्याय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देगी।

गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक असमिया अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने ढोल, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि पारंपरिक परिधान में मौजूद महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने “योगी-योगी” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और स्वागत के लिए आभार जताया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की बढ़ती मजबूती राष्ट्रीय राजनीति में राजग के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान भाजपा नेतृत्व ने पूर्वोत्तर में विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक समन्वय को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!