शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में लगी आग पर काबू, दमकल कर्मियों को तालियों और सल्यूट के साथ किया गया सम्मानित

0

एसी ऑन करते ही फ्लैट में लगी आग, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित शिप्रा सृष्टि सोसाइटी में मंगलवार शाम लगी भीषण आग पर आखिरकार पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग सोसाइटी की 15वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में लगी थी, जिससे कुछ समय के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार पाल ने बताया कि फ्लैट के अंदर एक महिला मौजूद थीं, जिनका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी माना जा रहा है। महिला ने जैसे ही एसी ऑन किया, वैसे ही फ्लैट के अंदर अचानक आग भड़क उठी।

राहुल कुमार पाल, सीएफओ

दमकल विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही करीब आधा दर्जन फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए थे। कोतवाली फायर स्टेशन समेत अन्य केंद्रों से भी गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ।

घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने राहत की सांस ली और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार पाल तथा उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। निवासियों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए तालियों और सल्यूट के साथ टीम को विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!