नोएडा-गाजियाबाद में फिर बदलेगा मौसम, 10 से 14 जून तक बारिश और आंधी की संभावना !

0

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 से 14 जून के बीच नोएडा और गाजियाबाद में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा/गाजियाबाद। भीषण गर्मी और उमस से परेशान नोएडा एवं गाजियाबाद के लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के बड़े बदलाव का संकेत देते हुए 10 से 14 जून के बीच बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दिखाई देगा। इसके चलते नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश का यह दौर तापमान में उल्लेखनीय गिरावट ला सकता है, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

उधर, दक्षिण भारत से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से सक्रिय है और अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जून के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!